PURNIA NEWS,विमल किशोर : 28 घंटे बीत गए अब तक नहीं मिला मो रागीव का शव। अमौर प्रखंड क्षेत्र के तीयरपाड़ा पंचायत के आगागंज शादीपुर गांव में परमान नदी में 20 वर्षीय मो रागीब डूब गया था। वह पाट को नदी में डुबाने के दौरान गहरे पानी में चला गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत मुखिया नैय्यर आलम ने अमौर सीओ कृष्ण मोहन राय को सूचित किया। सीओ ने तुरंत एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। आपदा स्वयंसेवक नूर आलम और खुर्शीद आलम के अनुसार, रागीब अपने परिवार के साथ नदी में पाट डुबाने गया था।वह एक किनारे से दूसरे किनारे तक जाते समय बीच नदी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने युवक की काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सीओ कृष्ण मोहन राय ने राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार को घटनास्थल पर भेजा है। एसडीआरएफ की टीम लगातार 28 घंटे से शव की तलाश कर रही है। पंचायत मुखिया नैयर आलम भी प्रशासन के साथ सहयोग कर लगातार शव की तलाश कर रहे हैं। Post navigationPURNIA NEWS : रात में अचानक पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचे तेजस्वी यादव, अव्यवस्था देख उठाए सवाल पूर्णिया एयरपोर्ट का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, बनेगा इतिहास की सबसे बड़ी जनसभा का गवाह; विधायक विजय खेमका बोले – “पूर्णिया का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है”