PURNIA NEWS : जिला पदाधिकारी कुन्दन कुमार ने प्रखंड पूर्णिया पूर्व के पंचायत रजीगंज अंतर्गत राजस्व ग्राम कठुआ में किसान श्री कमल मिस्त्री के खेत पर रबी गेहूं फसल की कटनी का वैज्ञानिक प्रयोग कराकर उत्पादकता का आंकलन किया। यह प्रयोग 50 वर्ग मीटर क्षेत्रफल (10 मीटर × 5 मीटर) में किया गया, जिसमें गेहूं की फसल काटी गई और तत्पश्चात उसका थ्रेसिंग कराकर वजन मापा गया। थ्रेसिंग के बाद हरे दाने का कुल वजन 14.350 किलोग्राम रहा, जिससे उपज दर 28.700 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंकी गई। पांच से सात दिन बाद सुखा दाना का भी तौल किया जाएगा ताकि अंतिम उत्पादकता का सटीक मूल्यांकन हो सके।फसल कटनी के बाद जिला पदाधिकारी ने खेत का निरीक्षण भी किया और किसान श्री कमल मिस्त्री से खेती-बाड़ी की स्थिति और समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) श्री राज कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री पार्थ गुप्ता (भा.प्र.से.), जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अजीत कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दिलीप सरकार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक पंजियार, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी युगल किशोर मेहरा, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी गोपाल कुमार शर्मा, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं प्रखंड अंतर्गत सभी कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार उपस्थित रहे। यह प्रयोग जिले में वैज्ञानिक खेती को प्रोत्साहित करने और किसानों को आधुनिक पद्धतियों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। Post navigationPURNEA NEWS। पुलिस की सतर्कता से बड़ी सफलता: वाहन जांच के दौरान तीन संदिग्ध गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद PURNIA NEWS: मोबाइल चोरी करने चले थे, अब सलाखों के पीछे सेल्फी लेंगे