PURNEA NEWS/आनंद यादुका  : रुपौली विधानसभा की पूर्व विधायक राजद प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बीमा भारती को मोबाईल पर जान से मारने की धमकी दिया गया है । मामले को लेकर पूर्व मंत्री सह राजद प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती ने पटना के फुलवारी शरीफ थाना में मामला दर्ज कराई है । पूर्व मंत्री सह राजद प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती भारती ने बताया कि शनिवार की सुबह उनके मोबाईल पर 8709124745 नंबर से फोन आया जिसे वह रिसीव नहीं कर पाई । इसके बाद उसी नंबर से उसके भाई अशोक भारती जो पूर्व मंत्री के साथ ही रहता है पर फोन आया ।

उसने बताई की जब वह फोन रिसीव किया तो दूसरी तरफ से फोन करने वाले के द्वारा पूर्व मंत्री को जान से मारने की धमकी देते हुए उससे रंगदारी की मांग किया जाने लगा । पूर्व मंत्री श्रीमती भारती ने बताया कि फोन करने वाले ने उसे भद्दी-भद्दी गाली देते हुए कहा कि तुम्हारा बेटा और पति जेल में है तुम्हारी हत्या करना मेरे लिए बड़ी बात नहीं है । बीमा भारती ने बताया कि जब वह कुछ बोलना चाही तो दूसरी तरफ से उसे गाली देते हुए रंगदारी मांगने का काम किया गया । पूर्व मंत्री ने मामले को लेकर पटना के फुलवारी शरीफ थाना मे आवेदन देकर कांड संख्यां 584/25 दर्ज कराया है ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *