PURNEA NEWS। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के तत्वावधान में जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुशवाहा टोला, बैसा गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा एवं जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने अपने टीम के सहयोग से की, जिन्होंने एक सप्ताह में हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर, शनिवार को विधिवत रूप से श्री हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई। इस मौके पर नगर भ्रमण एवं शोभायात्रा का आयोजन पहले ही किया जा चुका था। आज मंदिर परिसर में दीपोत्सव, संध्या वंदन और हनुमान चालीसा पाठ के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पुरोहितों के मार्गदर्शन में रात भर जलाभिषेक और पंचामृत स्नान के उपरांत श्री हनुमान जी की प्रतिमा को अर्वा चावल में ढक कर विधि-विधान से स्थापित किया गया। इसके बाद भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं और रामभक्तों ने भाग लिया।

रामधुनी और संकीर्तन से पूरा क्षेत्र ‘राममय’ हो उठा, और वातावरण भक्ति की भावना से सराबोर हो गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों को इस आयोजन की सफलता के लिए धन्यवाद दिया और धर्मस्थल निर्माण में सहयोग देने के लिए फूल-माला से स्वागत और सम्मान भी प्राप्त किया। इस अवसर पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष विक्की गोस्वामी, उपाध्यक्ष रितिक राज, मंत्री चंदन भगत, पूर्णिया जिला अध्यक्ष विजय साह, कार्यालय प्रभारी विशाल यादव, महिला मोर्चा की रागिनी मिश्रा, सोनी चौधरी, बेबी देवी, काजोल गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल श्रद्धा का प्रतीक रहा, बल्कि क्षेत्रीय एकता और सामाजिक सहभागिता का एक सुंदर उदाहरण भी बना।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *