PURNEA NEWS/आनंद यादुका : रविवार की सुबह तेज बारिश के साथ आई आंधी ने भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में भीषण तबाही मचाया है । तेज बारिश के साथ आई तेज आंधी में कई गांवों में लोगों के घर उजड़ गए तो दर्जन भर से ज्यादा जगहों पर बिजली के पोल टूट गए । जबकि इस आंधी में प्रखंड क्षेत्र के किसानों के खेतों में खड़ी लहलहाती मक्का की फसल धराशायी हो गए हैं । तेज आंधी से प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर बिजली के 20 पोल टूटने से समूचे प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी है । भवानीपुर के विद्युत जेई दशरथ मंडल ने बताया कि भवानीपुर बस स्टैंड के नजदीक 11 केवी बिजली का पोल टूट गया है । उन्होंने बताया कि इसके अलावे भुरकुंडा, जाबे एवं अन्य जगहों पर बिजली के 20 पोल टूट गए हैं । कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि पोल के टूट जाने से बिजली आपूर्ति बाधित बना हुआ है , जिसे दुरुस्त करने में बिजली विभाग के कर्मी लगे हुए हैं ।

दूसरी तरफ तेज आंधी की वजह से प्रखंड क्षेत्र के जाबे पंचायत, शहीदगंज पंचायत, बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत, लाठी, सुरैति आदि पंचायत के कई गांवों दर्जनों लोगों के घर उजड़ गए हैं । लोगों के घर आंधी में उजड़ जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है । रविवार की सुबह आये तेज आंधी की वजह से प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों एकड़ में लगी मक्का की फसल खेतों में गिर गया है । तेज बारिश के साथ आये आंधी की वजह से तैयार होने वाली मक्का की फसल खेतों में गिर जाने से किसानों की कमर टूट गयी है । दर्जनों किसानों ने बताया कि अचानक मक्का की फसल खेतों में गिर जाने से उनलोगों को मक्का में लगी लागत भी उपर नहीं हो पायेगा । आंधी के वजह से मक्का की फसल धराशायी हो जाने से किसानों के आंखों में आंसू ला दिए हैं ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *