PURNEA NEWS : पूर्णिया कॉलेज में बीएड कोर्स पर फिर से सस्पेंस, एजेंडे से बाहर रहा मामला

PURNEA NEWS : पूर्णिया कॉलेज में बीएड की पढ़ाई फिलहाल शुरू होती नहीं दिख रही है। हाल ही में हुई विद्वत परिषद की बैठक में यह मुद्दा एजेंडे से बाहर रहा। नवंबर में विश्वविद्यालय प्रशासन को पता चला था कि कॉलेज में बीएड भवन तो है, पर कोर्स शुरू नहीं हुआ है। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने पहल भी की और सीनेट बैठक में मामला उठा। आठ साल पहले भी इसकी कोशिश की गई थी, भवन बना भी, लेकिन मान्यता नहीं मिल पाई। दिलचस्प बात यह है कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीन यह सबसे पुराना और नैक बी ग्रेड वाला कॉलेज है, फिर भी बीएड कोर्स से वंचित है, जबकि फारबिसगंज और कटिहार के कॉलेजों में यह कोर्स चल रहा है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon