PURNEA NEWS /अभय कुमार सिंह ;  विधायक का प्रयास रंग लाया है, डुमरी घाट पर पुल बनाने की दिशा में सर्वे के लिए टीम पहुंची तथा सर्वे कर गई है। प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही यह टेंडर में चला जाएगा। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में एक और पुल शेखपुराघाट का भी सर्वे हुआ है। इसके लिए यहां के लोगों ने विधायक शंकर सिंह को धन्यवाद दिया है। यह बता दें कि विधायक शंकर सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के लगभग दर्जनों पुल-पुलियों के निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसी का प्रतिफल है कि तत्काल विधानसभा क्षेत्र में दो पुलों का सर्वे प्राथमिकता के तौर पर किया जा रहा है। विधायक शंकर सिंह ने कहा कि यह जनता भगवान के अशीर्वाद से ही वे सफल हो रहे हैं।

पुल के सर्वे होने पर डुमरी के सामाजिक कार्यकत्र्ता सखीचंद मंडल, पैक्स अध्यक्ष कैलाश भारती, पंचायत समिति सदस्य जीवछ पासवान आदि ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे सदियों से पिछडे इस क्षेत्र को विकास का एक नया आयाम मिलेगा। खासकर दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए यह संजीवनी का काम करेगा। यह बता दें कि दियारा इलाका दो थानों को सीधा जोडने वाले डुमरी घाट पर आजतक पुल नहीं बनने से लगभग 50 हजार लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है, स्थिति ऐसी है कि आवागमन तो बाधित होता ही है, साथ ही पुल के अभाव में यहां के किसान अपनी खेती ठीक से नहीं कर पाते हैं। यहां के दोनों ओर के किसानों का दोनों ओर खेती की जमीन है, वे तबतक इसपार से उसपार नहीं हो पाते हैं, जबतक कि पानी इतना नहीं घट जाता है कि ट्रेक्टर आर-पार हो सके।

इस नदी के पूर्वी पार में टीकापट्टी थाना क्षेत्र का डुमरी, सपाहा, पुरानी नंदगोला, आश्रमटोला है, जबकि पश्चिम-दक्षिण पार में मोहनपुर थाना का दियारा क्षेत्र है। इस घाट से प्रतिदिन सैकडो लोगों का आवागमन नाव या चचरी के द्वारा होता रहता है। बाढ के दिनों में तो यह पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है। इस घाट के दोनों ओर पक्की सडकें बन चूकी हैं, परंतु पुल के अभाव में लोगों का विकास ठप्प पडा हुआ है। अब पुल निर्माण की दिशा में सर्वे होने से लोगों के चेहरे पर मुस्कान फैल गई है। अब लोगों को इंतजार है कि इसका निर्माण कब शुरू होगा। वही इस सम्बन्ध में जेई रवि कुमार ने बताया की विधानसभा क्षेत्र में डुमरी एवं शेखपुरा घाट पर पुल बनने के लिए सर्वे किया गया है। बहुत जल्द प्रशासनिक स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। जैसे ही प्रशासनिक स्वीकृति मिलेगी, वैसे ही यह टेंडर में चला जाएगा।<br>

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *