Ambedkar Jayanti: अंबेडकर जयंती पर भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में गरीब बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण

सहरसा, अजय कुमार: Ambedkar Jayanti अनुमंडल के सलखुआ प्रखंड के साम्हरखुर्द पंचायत के भीरखी गांव के राम टोला में सोमवार को सलखुआ भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। भाजपा मंडल अध्यक्ष ललन कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में कबीरपुर गांव के राम एवं मुसहरी टोला में आयोजित इस कार्यक्रम में गरीब परिवारों के बच्चों के बीच कॉपी कलम वितरण किया गया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में न सिर्फ एक अहम भूमिका निभाई बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए संविधान निर्माण की भी अहम जिम्मेदारी उठाई थी।

उन्होंने देश से जाति प्रथा और समाज में कुव्यवस्था को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई थी। उनका मानना था कि सभी जाति के लोगों को एक जैसा अधिकार मिलना चाहिए ताकि आगे चलकर किसी भी प्रकार भेदभाव नहीं हो। कहा कि बाबासाहेब विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था।

श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। इस मौके पर बिजेंदर सदा,  रामाशीष सदा,  राकेश सदा, उमेश सदा,  राजकुमार सदा, नरेश राम, राजकुमार राम,  प्रमोद सदा,  देवनंदन सदा,  सविता देवी,  मुन्नी देवी, मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon