PURNEA NEWS : पूर्णिया के महानंदा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी कुन्दन कुमार (भा.प्र.से.) ने बिहार विशेष भू-सर्वेक्षण की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रपत्र-2 की धीमी ऑनलाइन प्रविष्टि पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 1,54,863 प्रपत्र-2 प्राप्त हुए हैं, जिनमें से अब तक 1,05,369 की ऑनलाइन एंट्री की गई है, जबकि 49,494 अब भी लंबित हैं। अमौर और बैसा अंचलों में सबसे अधिक लंबित प्रपत्र पाए गए। डीएम ने सभी शिविर प्रभारियों को एक सप्ताह की डेडलाइन देते हुए निर्देश दिया कि प्रपत्र-2 और प्रपत्र-5 की शत-प्रतिशत एंट्री कैम्प मोड में कराएं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, और आवश्यक होने पर सेवा समाप्ति की संस्तुति भी की जा सकती है। समीक्षा के दौरान कई अधिकारियों व अमीनों के कार्य असंतोषजनक पाए गए, जिनमें बैसा के आफताब आलम और धमदाहा के सचिन श्रीवास्तव का वेतन बंद कर स्पष्टीकरण मांगा गया। जलालगढ़ के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी से भी धीमी प्रविष्टि को लेकर जवाब तलब किया गया। डीएम ने निर्देश दिया कि बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ें और इसके लिए अपर समाहर्ता को औचक निरीक्षण का आदेश दिया गया।
PURNEA NEWS : एक सप्ताह में लंबित प्रपत्रों की ऑनलाइन इंट्री सुनिश्चित करें: डीएम पूर्णिया ने सर्वेक्षण कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


