ARARIA NEWS: अररिया के फारबिसगंज में तेज रफ्तार बस ने खड़े ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, दो दर्जन से अधिक लोगों हुए घायल

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): ARARIA NEWS फारबिसगंज के रामपुर उत्तर पंचायत के पावर ग्रीड के समीप फोरलेन NH 27 सड़क पर बड़ा हादसा हुआ। बताया जा रहा है की उत्तर प्रदेश के अकबरपुर से पूर्णिया जा रही बस और ट्रक में फारबिसगंज में भीषण टक्कर हुई है। इस हादसे में बस में सवार 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए है। बताया जा रहा है ये घटना फारबिसगंज के रामपुर के समीप उस वक्त हुई, जब एक ट्रक का एक्सल टूटने के कारण वह सड़क पर 15-20 मिनट से खड़ा था।

इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही बस ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। घायलों को तत्काल फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साह औरथानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, पुलिस अधिकारी और बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चार की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सक डॉ आशुतोष कुमार, डॉ मुन्ना कुमार, डॉ राजीव बसाक, डॉ मनोज कुमार ने सभी घायलों का इलाज किया।

इस घटना में घायलों में राजेश वर्मा, राकेश वर्मा, वधू कुमारी शिल्पा, अंजलि वर्मा, इंदु कुमारी, निधि कुमारी, आरती देवी, अभिषेक यादव, श्याम शर्मा, आभा वर्मा, इंद्रजीत वर्मा, गायत्री वर्मा, तारा देवी, अखिलेश कुमार, लता भारती, श्यामराम, आरती देवी, अली हुसैन, लीलावती देवी, विजय लक्ष्मी आदि हैं। वहीं नाजुक हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर हुए लोगों में लीलावती देवी, श्यामराम, इंदु कुमारी और निधि कुमारी हैं। सभी उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। वही, इस घटना के संदर्भ में फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साहा ने बताया कि हादसे में दो दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक का एक्सल टूटने से वह सड़क पर रुका था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने इस घटना की आगे जांच शुरू कर दी है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon