ARARIA NEWS : फारबिसगंज में क्षत्रिय समाज ने किया बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण, 1857 के महानायक को दी श्रद्धांजलि

ARARIA NEWS/ प्रिंस (अन्ना राय) : फारबिसगंज में बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव के अवसर पर जिला क्षत्रिय समाज के द्वारा 1857 की क्रांति के जननायक बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. वही, इस मौके पर जिला क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एवं संयोजक रमेश सिंह ने बताया कि बाबू वीर कुंवर सिंह महोत्सव 23 अप्रैल से एक सप्ताह तक मनाया जाता है लिहाजा आगामी 27 अप्रैल को बड़े ही धूमधाम से बाबू वीर कुंवर सिंह महोत्सव मनाया जाएगा। वही, इस मौके पर रमेश सिंह ने कहा कि 1857 की क्रांति में वीर कुंवर सिंह ने देश की आजादी के लिए जो लड़ाई लड़ी और बलिदान दिया, उसी का परिणाम है कि देश में आजादी मिली। इस क्रांति में झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, मंगल पांडे, तात्या टोपे की कुर्बानी को देश भूल नहीं सकता है। अंग्रेजों की गोली लगने के बाद बाबू कुंवर सिंह ने अपने एक हाथ को गंगा मैया को समर्पित कर दिया। दुनिया के इतिहास में ऐसा उदाहरण नहीं मिलता है। वही, इस मौके पर अरुण कुमार सिंह ,रमेश सिंह , चांदनी सिंह, नम्रता सिंह,सुधीर सिंह, अंजनी सिंह, अभिषेक सिंह ,मुन्ना सिंह, कन्हैया सिंह, अखिलेश कुमार सिंह ,अनुपम,रामकुमार भगत सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon