विकास योजनाओं की रफ्तार पर डीएम की सख़्ती, जिला योजना और LAEO कार्यालयों का औचक निरीक्षण

प्रिंस कुमार/अररिया : जिलाधिकारी अनिल कुमार ने आज जिला योजना कार्यालय और स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (LAEO) कार्य प्रमंडल अररिया का औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति और कार्यालयों की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, कर्मचारियों की उपस्थिति और अभिलेखों के संधारण की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया।

डीएम ने संचालित योजनाओं की भौतिक व वित्तीय प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में गति लाई जाए और जनता को लाभ समय पर मिलना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के समय जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता LAEO तथा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *