PURNEA NEWS : पुर्णिया विश्वविद्यालय : स्नातक तृतीय खंड परीक्षा 2025 के लिए 28 अप्रैल को अंतिम मौका, विलम्ब शुल्क के साथ भरें परीक्षा फॉर्म

PURNEA NEWS/किशन भारद्वाज : पुर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया ने स्नातक कला, विज्ञान एवं वाणिज्य (प्रतिष्ठा, सब्सिडियरी एवं जेनरल) पाठ्यक्रमों के तृतीय खंड परीक्षा 2025 हेतु ऑनलाइन परीक्षा-प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 28 अप्रैल 2025 को एक दिन के लिए खोली जाएगी। इस दौरान छात्र विलम्ब शुल्क के साथ अपना परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि यह सुविधा सत्र 2022-2025 तथा लंबित सत्र 2019-2022 के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रहेगी। फॉर्म भरने के लिए छात्रों को निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त ₹200/- (दो सौ रुपये मात्र) विलम्ब शुल्क का भुगतान करना होगा।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि 28 अप्रैल के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अतः छात्र समय रहते फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर लें। परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या अपने संबंधित महाविद्यालयों से संपर्क कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि का पालन करते हुए समय पर फॉर्म भरें, ताकि परीक्षा में सम्मिलन हेतु कोई बाधा न आए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon