PURNEA NEWS -विमल किशोर : अमौर प्रखंड के ज्ञानडोव पंचायत में मनरेगा योजना से बन रहे आईसीसी पुल में घटिया निर्माण का ग्रामीणों ने लगाया आरोप। मनरेगा पीओ से लिखित आवेदन देखकर जांच किए मांग। आवेदन की प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी पूर्णिया, विधायक अमौर एवं जिला विकास आयोग पूर्णिया को देकर ग्रामीणों ने जांच की मांग। दिए गए आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि मेरे पंचायत के वार्ड नंबर 2 में आरसी 20686030 जो हाफिज के घर के पीछे कटिंग में पुल का कार्य एवं वार्ड नंबर 4 में आरसी 20596583 जो बदलूम के घर के आगे सड़क कटिंग में पुल का निर्माण कार्य पंचायत रोजगार सेवक एवं मुखिया के मिली भगत से तीन नंबर ईंट एवं नदी का सदा बालू से कार्य करवाया जा रहा है। ट्रैक्टर में मिटटी भराई का कार्य करवाया जा रहा है। और मुखिया अपने लोगों का जाॅब कार्ड लगाकर फर्जी निकासी करने के फिराक में है ।जो सरासर गलत हो रहा है। हम ग्रामीण गलत कार्य का विरोध करने पर मुखिया मो शहाबुद्दीन हम ग्रामीण को धमकी देने लगा की ज्यादा नेतागिरी करोगे तो थाना में एफआईआर करवा दूंगा ।पंचायत के सभी वार्ड में जेसीबी एवं ट्रैक्टर से ही मिट्टी कटाई का कार्य होता है। ग्रामीणों ने वरीय पदाधिकारी से पूरे मामले की जांच ट्रैक्टर ट्राली एवं जेसीबी से मिट्टी कटाई एवं तीन नंबर ईंट सादा बालू से निर्माण कार्य एवं जॉब कार्ड धारी का फर्जी एम आई एस सुबह शाम का मिलान करते हुए दोषी व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। मांग करने वालों में मुबारक, मो मुदस्सीर नजर सरपंच प्रतिनिधि,, हितेश कुमार, मो शाएक आलम ,दिलीप हरिजन, मो जुल्फिकार, मो रागीब आलम एवं मो तारीक आदि सहित शामिल हैं। मनरेगा पीओ प्रशांत कुमार राय ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा आवेदन मिलते ही जेई को जांच करने दिया गया है । जांचों उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी। पंचायत मुखिया मो शहाबुद्दीन ने बताया कि एस्टीमेट के अनुसार कार्य किया जा रहा है। कुछ लोगों का काम सिर्फ पंचायत के विकास में बाधा डालने का है।
Related Posts
मोहनपुर थाना के पास सड़क पर हाट से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मरीजों और राहगीरों को हो रही भारी परेशानी
पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: रूपौली से मोहनपुर होते हुए लालगंज तक जाने वाली मुख्य सड़क…
पूर्णिया में क्या छुपा है पीएम मात्स्य संपदा योजना के चयन में?
पूर्णिया: पूर्णिया में प्रधानमंत्री मात्स्य संपदा योजना (PMMSY) के तहत जिला स्तरीय चयन समिति (DLC)…
PURNIA NEWS : दिल्ली विधानसभा में भाजपा की जीत पर विधायक खेमका ने दी बधाई
PURNIA NEWS : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत…


