PURNIA NEWS : प्रखंड निर्माण को लेकर टीकापट्टी में विशाल आमसभा

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : टीकापट्टी प्रखंड संघर्ष समिति का एक शिष्टमंडल प्रखंड बनाने को लेकर एक ज्ञापन बीडीओ अरविंद कुमार को सौंपा । बीडीओ ने आश्वासन दिया कि वे इस ज्ञापन को सरकार तक पहुंचवा देंगे । मौके पर ज्ञापन सौंपते टीकापट्टी प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति के सदस्य अरविंद साह ने बताया कि संघर्ष समिति द्वारा 27 अप्रील को टीकापटी के ऐतिहासिक मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया था ।

इसमें प्रस्तावित प्रखंड के सभी आठ पंचायतों से हजारो लोग इस जनसभा में पहुंचे थे तथा प्रखंड निर्माण की दिशा में आवाज उठाए थे । इसमें सर्वसम्मति से निर्णय भी लिया गया कि वे ज्ञापन के माध्यम से प्रखंड, जिला एवं मुख्यमंत्री तक पोस्ट एवं इ-मेल के माध्यम से अपनी आवाज पहुंचाएंगे । जबतक प्रखंड का दर्जा टीकापटी को नहीं मिल जाता है, तबतक उनका संघर्ष चलता रहेगा । इस शिष्टमंडल में अरविंद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, महेंद्र पोदार, सुनील मंडल, राजेश शर्मा शामिल थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon