PURNEA NEWS/पूर्णिया, वि० सं० ; जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने केंद्रीय कारा के कैदियों के हाल-चाल जाना

PURNEA NEWS/पूर्णिया, वि० सं०, अरुण सिंह : 31 जनवरी 2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया की सचिव पल्लवी आनंद ने केंद्रीय कारा पूर्णिया का मासिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने काराधीन बंदियों के रहने, खाने, पेय जल, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं का गहन जायजा लिया।

केंद्रीय कारा के अस्पताल में ईलाजरत बंदियों से मिलकर उन्होंने उनका हाल-चाल भी पूछा। इस मौके पर कारा चिकित्सक डॉ. राज आर्यन भी अस्पताल में मौजूद थे। पल्लवी आनंद ने बंदियों को यह जानकारी दी कि यदि किसी बंदी को वाद में अधिवक्ता की आवश्यकता हो, तो जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उन्हें नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाएगा।

साथ ही, बंदियों को क्रिमिनल अपील के नए प्रारूप के बारे में भी जानकारी दी गई। सचिव ने कारा में बंदियों को उनके अधिकारों और कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से बताया और इस संबंध में आवश्यक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon