PURNIA NEWS: अभिषेक जैसे प्यारे भाई को खोने का गम हमेशा रहेगा: शंकर सिंह

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS अभिषेक जैसे प्यारे भाई एवं समाज के सच्चे सेवक के खोने का गम उन्हें हमेशा रहेगा। उक्त बातें विधायक शंकर सिंह ने बिरौली बाजार निवासी सह पूर्व जिप सदस्य के भतीजा अभिषेक उर्फ अप्पू के असामयिक निधन पर उनके स्वजनों को संतावना देते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए ही नहीं, बल्कि सभी लोगों के लिए दूर्भाग्य है कि अभिषेक जैसे सच्चे युवक उनके बीच नहीं रहे।

इस समाज ने एक होनहार, मिलनसार एवं सदैव मुस्कराते रहनेवाले को सदा के लिए खो दिया है। उनकी कमी हमेशा इस समाज को खलती रहेगी। उनके साथ हमेशा ही कदम-से-कदम मिलाकर कर चलते रहते थे, वे कैसे भूल पाएंगे। उन्होंने पिता उदयचंद जायसवाल सहित सभी शोक संतप्त स्वजनों को संतावना देते हुए, ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शांक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैय प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व जिप सदस्य ध्रुव जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष निरंजन मंडल, रामधनी त्यागी, विजय अग्रवाल, दिनेश जायसवाल, पिंटू जायसवाल, मानिकचंद जायसवाल, महेश्वर साह, अरविंद जायसवाल, अशोक जायसवाल, मो हुमायुं, मासुम अग्रवाल, रूपेश अग्रवाल, विपीन बिहारी, कंचन जायसवाल, राजू जायसवाल, राधेश्याम प्रसाद सहित हजारो की संख्या में क्षेत्र के शुभचिंतक उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon