PURNIA NEWS : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक महानंदा सभागार, पूर्णिया में आयोजित की गई। इस बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ गैर-राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उपस्थित सदस्यों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, चुनावी प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *