ARARIA NEWS : चलती ट्रेन से गायब हुई हरियाणा की लड़की, अररिया के फारबिसगंज रेड लाइट एरिया से पुलिस ने किया बरामद

ARARIA NEWS/ प्रिंस(अन्ना राय) : हरियाणा से गायब लड़की फारबिसगंज रेड लाइट एरिया से बरामद की गई है। अवैध देह व्यापार करवाने वाले सक्रिय संगठित गिरोह ने लड़की को ट्रेन में नशा सुंघाकर गायब किया गया था। वही, बताया जा रहा है की गिरोह के सदस्यों ने सहरसा,सुपौल सहित अन्य जिलों में जगह जगह बदलकर रखा। वही, जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है की हरियाणा की एक लड़की को फारबिसगंज रेड लाइट एरिया में लाकर छिपाया गया था। वही, जिसकी जानकारी अररिया पुलिस को मिली। उसके बाद अररिया एसपी अंजनी कुमार के आदेश पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। वही, गठित पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फारबिसगंज रेफरल रोड वार्ड संख्या तीन से हरियाणा से गायब लड़की को किया बरामद । वही, पुलिस ने तुरंत ही लड़की की बरामदगी के बाद उसका मेडिकल टेस्ट और कोर्ट में बयान करवाया। वही, इस मामले को लेकर फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने फारबिसगंज थाने में कांड संख्या 218/25 दर्ज कराया है। धारा 111, 98, 99, 70(1), 115(2), 109, 124(1), 3(5) बीएनएस और आईटीपीए एक्ट की धारा 3, 4, 5, 6 के तहत मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *