PURNIA NEWS/आनंद यादुका : भवानीपुर नगर पंचायत के यादवटोला वार्ड 3 में चापाकल के नजदीक बने गढ्ढे में डूबने से एक बर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गयी ।घटना रविवार के दोपहर की है । मृतक नवनीत कुमार यादवटोला निवासी राजकुमार यादव का पुत्र था । मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार की दोपहर घर के सभी लोग सोये हुए थे । इसी दौरान खेलते-खलते नवनीत कुमार चापाकल के नजदीक बने गढ्ढे में चला गया और वह गढ्ढे में जमा पानी मे डूब गया । काफी देर बाद जब घर के लोग चापाकल के नजदीक पानी लाने गये तो नवनीत के शव को पानी मे देखा । आनन-फानन में परिजनों के द्वारा मृतक बच्चे के शव को पानी से निकालकर अस्पताल ले जाने का काम किया , जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । घटना की जानकारी पाकर भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने मृतक बच्चे के शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णियाँ भेज दिया । वहीं दूसरी तरफ घटना की जानकारी पाकर नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद शांति देवी, पूर्व सरपंच मंटू यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष बिंदेश्वरी बिमल, समाजसेवी संतोष कुमार उर्फ संटू यादव सहित दर्जनों लोग मृतक बच्चे के घर पहुंच उसके परिजनों को सांत्वना देने का काम किया । घटना के बाद से मृतक बच्चे के परिजनों में मातम छाया हुआ है ।
Related Posts
PURNEA NEWS ; कृषि विभाग की प्रगति की समीक्षा: पूर्णिया जिला राज्य में रहा पहले स्थान पर
PURNEA NEWS ; पूर्णिया के जिला पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने उप विकास आयुक्त एवं…
मंत्री लेशी सिंह ने धमदाहा में किया जनता से मुलाकात, कहा – आपका प्यार और विश्वास मेरी पूंजी
पूर्णिया: बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह ने आज अपने निर्वाचन क्षेत्र धमदाहा का भ्रमण…
ERSS कार्यालय में नव पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को डायल 112 का प्रशिक्षण
पूर्णिया: आज दिनांक 12.02.2026 को ERSS कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं ERSS प्रभारी…


