PURNIA NEWS/आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लाठी पंचायत के भीम जवारी गांव में लू लगने से एक ही परिवार के छः लोग पीड़ित हो गए हैं । सभी पीड़ितों का इलाज भवानीपुर सामुदायिक अस्पताल में डॉ० एसके चौधरी, एएनएम मंजू कुमारी, प्रीति कुमारी के द्वारा किया जा रहा है । पीड़ितों में भीम जवारी गांव के प्रियंका देवी, काजल देवी, नीतीश कुमार, रमेश मंडल, पुरषोत्तम कुमार एवं ब्यूटी कुमारी शामिल हैं । पीड़ित सभी लोगों को उनके परिजनों के द्वारा गंभीर स्थिति में भवानीपुर सीएचसी पहुंचाया गया । जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों के द्वारा सभी पीड़ितों का इलाज किया जा रहा है । पीड़ित परिजनों ने बताया कि सभी लोग खेत मे मक्का छिलने का काम कर रहे थे । इसी दौरान सभी छः लोग अचानक तड़पने लगे और सभी की स्थिति काफी गंभीर हो गयी । इसके बाद मक्का छिल रहे अन्य लोगों के द्वारा इसकी जानकारी पीड़ित के परिजनों को दिया गया । जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा तुरंत सभी पीड़ितों को इलाज के लिए सीएचसी भवानीपुर पहुंचाया गया । इलाज कर रहे डॉ० एसके चौधरी ने बताया कि सभी छः लोगों को लू लग गया था । जिससे सभी की स्थिति गंभीर हो गयी थी । उन्होंने बताया कि इलाज के बाद सबों के स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है ।
Related Posts
PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय में एबीवीपी का प्रदर्शन, मारवाड़ी कॉलेज में अवैध वसूली पर कार्रवाई की मांग
PURNIA NEWS : बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने पूर्णिया विश्वविद्यालय परिसर में…
PURNEA NEWS : बिहार फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की आह्वान पर अमौर प्रखंड के सभी डीलर गए हड़ताल पर
PURNEA NEWS/विमल किशोर : अमौर -बिहार फेयर प्राइस डीलर्स एशोसिएशन आठ ‘सुत्री माँगो को लेकर…
पूर्णिया विश्वविद्यालय में एकेडमिक काउंसिल की 22वीं बैठक सम्पन्न, BBA-BCA सहित कई अहम निर्णय
पूर्णिया: आज पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया में विद्वत परिषद (Academic Council) की 22वीं बैठक अपराह्न 2:30…


