PURNIA NEWS/आनंद यादुका : भवानीपुर नगर पंचायत के यादवटोला वार्ड 3 में चापाकल के नजदीक बने गढ्ढे में डूबने से एक बर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गयी ।घटना रविवार के दोपहर की है । मृतक नवनीत कुमार यादवटोला निवासी राजकुमार यादव का पुत्र था । मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार की दोपहर घर के सभी लोग सोये हुए थे । इसी दौरान खेलते-खलते नवनीत कुमार चापाकल के नजदीक बने गढ्ढे में चला गया और वह गढ्ढे में जमा पानी मे डूब गया । काफी देर बाद जब घर के लोग चापाकल के नजदीक पानी लाने गये तो नवनीत के शव को पानी मे देखा । आनन-फानन में परिजनों के द्वारा मृतक बच्चे के शव को पानी से निकालकर अस्पताल ले जाने का काम किया , जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । घटना की जानकारी पाकर भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने मृतक बच्चे के शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णियाँ भेज दिया । वहीं दूसरी तरफ घटना की जानकारी पाकर नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद शांति देवी, पूर्व सरपंच मंटू यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष बिंदेश्वरी बिमल, समाजसेवी संतोष कुमार उर्फ संटू यादव सहित दर्जनों लोग मृतक बच्चे के घर पहुंच उसके परिजनों को सांत्वना देने का काम किया । घटना के बाद से मृतक बच्चे के परिजनों में मातम छाया हुआ है ।
Related Posts
PURNIA NEWS : शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं को लेकर डॉक्टर एनके यादव से मिला शिष्टमंडल
PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष पवन कुमार…
PURNIA NEWS : विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 को लेकर दीमिया छतरजन पंचायत में प्रपत्र वितरण, समय पर जमा करने की अपील
PURNIA NEWS : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के…
PURNEA NEWS: रात्रि गश्ती के दौरान मोबाइल चोर गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद
पूर्णिया: PURNEA NEWS जन विश्वास और सुरक्षा के संकल्प को लेकर तत्पर पूर्णिया पुलिस को…



