PURNIA NEWS/आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लाठी पंचायत के भीम जवारी गांव में लू लगने से एक ही परिवार के छः लोग पीड़ित हो गए हैं । सभी पीड़ितों का इलाज भवानीपुर सामुदायिक अस्पताल में डॉ० एसके चौधरी, एएनएम मंजू कुमारी, प्रीति कुमारी के द्वारा किया जा रहा है । पीड़ितों में भीम जवारी गांव के प्रियंका देवी, काजल देवी, नीतीश कुमार, रमेश मंडल, पुरषोत्तम कुमार एवं ब्यूटी कुमारी शामिल हैं । पीड़ित सभी लोगों को उनके परिजनों के द्वारा गंभीर स्थिति में भवानीपुर सीएचसी पहुंचाया गया । जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों के द्वारा सभी पीड़ितों का इलाज किया जा रहा है । पीड़ित परिजनों ने बताया कि सभी लोग खेत मे मक्का छिलने का काम कर रहे थे । इसी दौरान सभी छः लोग अचानक तड़पने लगे और सभी की स्थिति काफी गंभीर हो गयी । इसके बाद मक्का छिल रहे अन्य लोगों के द्वारा इसकी जानकारी पीड़ित के परिजनों को दिया गया । जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा तुरंत सभी पीड़ितों को इलाज के लिए सीएचसी भवानीपुर पहुंचाया गया । इलाज कर रहे डॉ० एसके चौधरी ने बताया कि सभी छः लोगों को लू लग गया था । जिससे सभी की स्थिति गंभीर हो गयी थी । उन्होंने बताया कि इलाज के बाद सबों के स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है ।
Related Posts
PURNIA NEWS: आवारा कुत्तों का आतंक: 6 वर्षीय बालक की नोचकर हत्या, ग्रामीणों में दहशत**
पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS मोहनपुर थाना क्षेत्र के **फुलकिया गांव** में एक दिल…
Purnia News: स्वीटी सहरावत तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी से लोगों को उम्मीदें
एक नया नाम, नई ऊर्जा, और नई उम्मीदों के साथ — स्वीटी सहरावत अब पूर्णिया…
Ram Navami 2025 : रामनवमी पर सरसी में धूमधाम से शोभा यात्रा, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
Ram Navami 2025,प्रफुल्ल कुमार सिंह : रामनवमी के अवसर पर सरसी थाना क्षेत्र में धार्मिक…



