SAHARSA NEWS: सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में बनेगी चाहरदीवारी,साफ-सफाई और सुरक्षा की होगी बेहतर व्यवस्था : पूर्व विधायक जफर आलम

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में अब ठोस कदम उठाया जा रहा है। अस्पताल में चाहरदीवारी नहीं रहने के कारण आए दिन आवारा पशु और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था। इससे मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी और स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हो रही थी। पूर्व विधायक मो० जफर आलम के निरंतर प्रयास और पहल पर इस गंभीर समस्या को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय के समक्ष मांग रखी गई।

मंत्री जी ने इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पत्रांक-51/25, दिनांक-14.08.2025 के संदर्भ में अग्रेतर कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया है। अब जल्द ही अस्पताल परिसर में चहारदीवारी का निर्माण, साफ-सफाई की सुदृढ़ व्यवस्था और असामाजिक तत्वों पर रोक सुनिश्चित की जाएगी। इससे न केवल मरीजों को बेहतर माहौल मिलेगा, बल्कि उनके परिजनों को भी सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेगी।

इस फैसले से सिमरी बख्तियारपुर सहित पूरे इलाके की जनता में खुशी की लहर है। लोग मानते हैं कि यह कदम आम जनता को स्वास्थ्य सेवा के प्रति आश्वस्त करेगा और अस्पताल के वातावरण को पूर्णतः सुरक्षित बनाएगा।पूर्व विधायक मो० जफर आलम ने कहा –”यह उपलब्धि सिमरी बख्तियारपुर की जनता की जीत है। स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय जी का आभार, जिन्होंने क्षेत्र की जरूरत को समझते हुए तुरंत पहल की। अब मरीजों और उनके परिजनों को साफ-सुथरा,सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य वातावरण उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *