पूर्णिया, आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर के ऐतिहासिक क्रीड़ा मैदान में खेले गए सुनील सर स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सहरसा जिले के सत्तरकटैया क्रिकेट टीम को कटिहार जिले के फलका क्रिकेट टीम ने 25 रन से हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया । सुनील सर के याद में आदर्श युवा क्लब अकबरपुर के द्वारा अयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में फलका क्रिकेट टीम के कप्तान प्रिंस कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । फलका क्रिकेट टीम के घातक बल्लेबाज प्रेम सिंह के ताबड़तोड़ 54 रनों के सहयोग से फलका टीम ने 173 रन बनाये । जिसके जवाब में खलने उतरी सहरसा जिले के सत्तरकटैया क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी 148 रन बनाकर आउट हो गया ।इस प्रकार फलका की टीम ने 25 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मुकाबला जीत लिया । प्रेम सिंह को बेहतर बल्लेबाजी के लिए मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया । विजेता फलका क्रिकेट टीम को मुख्य अतिथि रुपौली विधायक कलाधर मंडल के द्वारा ट्रॉफी और 11 हजार नगद प्रदान किया गया , जबकि उप विजेता सत्तरकटैया क्रिकेट टीम को सोनमा पंचायत की मुखिया कविता देवी के द्वारा ट्रॉफी और 7500 रुपया नगद दिया गया । मैच के दौरान एम्पायर की भूमिका दिवाकर सिंह एवं श्रीकांत कुमार निभा रहे थे । वहीं कमेंटेटर के रूप में राधेश्याम कुमार, नीतीश कुमार एवं संतोष कुमार और स्कोरर का काम प्रवीण कुमार एवं कन्हैया कुमार ने किया । Post navigationभवानीपुर मुख्य बाजार में नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, निकाली गई विशाल कलश यात्रा । पहली बार भवानीपुर में जुटे हैं 200 से ज्यादा साधु Better Health: सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सबसे मजबूत हथियार है HPV टीका, मिथकों को दूर करने में मीडिया की बड़ी भूमिका