पूर्णिया: आज 29 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन अपनी समस्याओं और शिकायतों के साथ उपस्थित हुए। जनता द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस आयोजन का उद्देश्य नागरिकों की परेशानी को सीधे प्रशासन तक पहुँचाना और समय पर निवारण करना बताया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता दरबार आयोजित, आमजनों की समस्याओं का हुआ त्वरित निस्तारण




