छात्राओं की सुरक्षा को लेकर उड़ान गश्ती का विशेष अभियान

PURNIA NEWS : आज दिनांक 31.12.2025 को पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के निर्देश पर पूर्णिया जिले में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उड़ान गश्ती टीम द्वारा विशेष भ्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक पार्कों का निरीक्षण किया और वहां मौजूद छात्राओं से संवाद कर सुरक्षा से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली। गश्ती के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी गई तथा छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया गया, ताकि वे स्वयं को सुरक्षित और निडर महसूस कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *