Araria News: नरपतगंज शिक्षिका हत्याकांड का खौफनाक ट्विस्ट: गलत स्कूटी-गलत समय पर शिवानी को उतारा मौत के घाट, असली टारगेट थी पति की गर्लफ्रेंड!

अररिया, प्रिंस कुमार: Araria News अररिया के नरपतगंज में 3 दिसंबर को दिनदहाड़े गोली मारकर मारी गई बीपीएससी शिक्षिका शिवानी कुमारी वर्मा की हत्या “गलत पहचान” का शिकार बनी, पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि हत्यारों का असली निशाना खाबदह स्कूल की एक दूसरी महिला शिक्षिका थी, जिसके साथ साजिशकर्ता हुस्न आरा के पति साकिर के अवैध संबंध का शक था। हुस्न ने पूर्व मुखिया के रिश्तेदार राजा-छोटू के साथ मिलकर तीन लाख की सुपारी दी और कातिलों को टारगेट महिला की स्कूटी, रूट और टाइमिंग बता दी, लेकिन उस दिन असली टारगेट छुट्टी पर थी और उसी रास्ते-उसी समय शिवानी उसी तरह की स्कूटी से गुजरीं, नतीजा – कन्हैली शिव मंदिर के पास गर्दन पर गोली मारकर कातिल फरार। फारबिसगंज SDPO की SIT ने CCTV, तकनीकी सेल और रेकी के आधार पर मुख्य साजिशकर्ता हुस्न आरा, सुपारी किलर मो. मारूफ (22) और मो. सोहेल को धर दबोचा, हत्या में इस्तेमाल कट्टा, यामाहा FZ बाइक और कपड़े-जूते बरामद कर लिए। पुलिस का दावा है कि पूर्व मुखिया पर भी किलरों को शरण देने का शक है और बाकी फरार राजा-छोटू सहित पूरी गैंग जल्द जाल में होगी। एक शक की आग ने एक मासूम शिक्षिका की जिंदगी छीन ली, अब पूरे इलाके में दहशत और गुस्सा है।

Araria News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *