पूर्णिया: जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने रविवार को जिला अतिथिगृह पूर्णिया एवं पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला अतिथिगृह के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वरीय कोषागार पदाधिकारी सह नजारत उपसमाहर्ता श्री नवल किशोर यादव को निर्देश दिया कि अतिथिगृह की विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाए तथा वहां ठहरने वाले सरकारी एवं गैर सरकारी व्यक्तियों का पूरा विवरण पंजी में संधारित किया जाए।डीएम ने अतिथिगृह में उपलब्ध संसाधनों, उपस्करों का आकलन कर उन्हें और बेहतर बनाने का निर्देश दिया तथा हाउस सोर्सिंग व्यवस्था के लिए बाह्य एजेंसी को सर्किट हाउस परिसर में पेड़ों की कटनी-छंटनी कर अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इसके बाद जिलाधिकारी ने पूर्णिया कॉलेज का निरीक्षण किया, जहां विधानसभा आम निर्वाचन के दौरान अधिग्रहित भवन को पुनः पूर्व स्थिति में बहाल करने के कार्यों की समीक्षा की गई।उन्होंने संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि भवन को गुणवत्तापूर्ण ढंग से ससमय तैयार किया जाए। निरीक्षण के दौरान पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति, पूर्णिया कॉलेज के प्राचार्य, वरीय उपसमाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री रविशंकर उरांव, वरीय कोषागार पदाधिकारी सह नजारत उपसमाहर्ता श्री नवल किशोर यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। Post navigationजिला स्कूल पूर्णिया का डीएम ने किया निरीक्षण, कार्यों में लापरवाही पर जताई नाराजगी वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में रोमांचकारी पारिवारिक सह प्रशिक्षण शिविर, डॉ अर्चना सिंह का जन्मदिन मनाया गया