कन्या विवाह मंडप योजना पर जिला परिषद् सभागार में समीक्षा बैठक

PURNIA NEWS : पूर्णिया जिला परिषद् सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिले की चिन्हित 26 ग्राम पंचायतों के माननीय मुखिया एवं पंचायत सचिवों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत राज पदाधिकारी, पूर्णिया ने की, जिसमें योजना के विभिन्न चरणों, आवश्यक औपचारिकताओं और कार्यान्वयन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि चिन्हित भूमि किसी भी प्रकार के विवाद से मुक्त होनी चाहिए। साथ ही सभी मुखिया एवं पंचायत सचिवों से आग्रह किया गया कि भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित सभी अभिलेख अंचलाधिकारी के माध्यम से शीघ्र उपलब्ध कराएँ, ताकि इस महत्वाकांक्षी योजना को जमीन पर उतारते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार समय पर शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जा सके। बैठक में जिला पंचायत संसाधन केंद्र, पूर्णिया के प्रखंड परियोजना प्रबंधक पप्पू कुमार शर्मा, तथा सभी संबंधित ग्राम पंचायतों के माननीय मुखिया एवं पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *