Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

ABVP organised Swami Vivekananda Jayanti celebrations at Mahishi Ugratara Sthan
सहरसा

एबीवीपी द्वारा महिषी उग्रतारा स्थान में स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह का आयोजन

By अंग इंडिया न्यूज़
January 12, 2026 1 Min Read
0

सहरसा, अजय कुमार : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् महिषी इकाई के सौजन्य से महिषी उग्रतारा स्थान में स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह का आयोजन सोमवार को उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।नगर इकाई के अध्यक्ष शत्रुघ्न चौधरी की अध्यक्षता में जिला संयोजक शिवम शांडिल्य, महिषी नगर मंत्री केशव चौधरी,संस्कृत महाविद्यालय महिषी के प्राचार्य डॉ नंदकिशोर चौधरी, पूर्व प्रधानाध्यापक माणिक चन्द्र झा, बिघ्नेश मिश्र, उग्रतारा न्यास के श्रीकृष्ण झा व अन्य उपस्थित थे।

प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य विकास वर्धन मिश्र के संचालन व संयोजन में युवा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने मां सरस्वती एवं भारतीयता के अग्रदूत व राष्ट्रगौरव स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि किया।राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को सम्बोधित कर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र व अवधानों पर विस्तृत चर्चा किया।

कार्यक्रम को संबोधित कर विकास वर्धन ने कहा कि स्वामी जी भारतीय संस्कृति के पुनरोद्धारक व सनातन गौरव के प्रतीक पुरुष हैं।प्राचार्य डॉ नन्द किशोर चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र व सनातन धर्म को समर्पित रहा। उन्होंने भारत में व्याप्त कई विषमताओं को भी दूर किया। माणिक चन्द्र झा ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से सीखकर उत्तरोत्तर प्रगति करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री शत्रुघ्न चौधरी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र का उल्लेख करते हुए सनातन हिन्दू संस्कृति पर उनके प्रभाव को प्रकट किया।कार्यक्रम में अभाविप नगर इकाई के योगेश, रोहन पाठक, सुधांशु ठाकुर, देवानंद चौधरी,उत्सव भारद्वाज, शिवम, सुमन व सैकड़ों अन्य युवा विद्यार्थी व अन्य उपस्थित थे।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
The slogan "Swadeshi" resonated on Swami Vivekananda's birth anniversary; Forbesganj Saraswati Vidya Mandir organized a grand pledge race.
Previous

स्वामी विवेकानंद जयंती पर गूंजा ‘स्वदेशी’ का नारा; फारबिसगंज सरस्वती विद्या मंदिर ने निकाली भव्य संकल्प दौड़

e-Paper
Next

ANGINDIA e-Paper 12.01.2026

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.