अभाविप की विश्वविद्यालय बैठक में संगठन विस्तार और महाविद्यालयों की समस्याओं पर गहन चर्चा

PURNIA NEWS : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा थाना चौक स्थित कार्यालय में विश्वविद्यालय बैठक आयोजित की गई, जिसकी शुरुआत परिषद गीत और दीप प्रज्वलन से हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, इकाई पुनर्गठन और विश्वविद्यालय अंतर्गत महाविद्यालयों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रांत विकासार्थ विद्यार्थी प्रमुख महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी जिलों के कार्यकर्ता मिलकर छात्रहित, राष्ट्रहित और समाजहित में कार्य को मजबूत करने की रणनीति बना रहे हैं।

वहीं प्रांत सहमंत्री विनय सिंह ने विश्वविद्यालय के अंगीभूत और संबद्ध महाविद्यालयों में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता और मूलभूत समस्याओं को लेकर सभी कॉलेजों में ज्ञापन देने की बात कही। विभाग संयोजक नीतीश निक्कू ने परिषद के ध्येय वाक्य ‘ज्ञान-शील-एकता’ के साथ संगठनात्मक विस्तार और पुनर्गठन पर जोर देते हुए कहा कि इसका प्रभाव आने वाले दिनों में स्पष्ट दिखेगा। बैठक में पूर्णिया और कटिहार सहित कई जिलों के संयोजक और दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *