AISMA पूर्णिया शाखा की बैठक: रंगपानी हादसे के बाद बर्खास्त कर्मचारियों के समर्थन का ऐलान

पूर्णिया: ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन (AISMA), पूर्णिया शाखा की अध्यक्षता में आज आयोजित विशेष बैठक में कटिहार–जोगबनी खंड एवं कटिहार क्षेत्र के करीब 32 स्टेशन अधीक्षक और स्टेशन मास्टरों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष एवं यातायात निरीक्षक संजय कुमार ने की। बैठक में 17 जून 2024 को रंगपानी के पास कंचनजंघा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना के बाद की गई जांच पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से कहा कि जांच प्रक्रिया में गंभीर त्रुटियाँ हुईं और तत्कालीन स्टेशन अधीक्षक श्री अंशु अमरेश, टीआई/एनजेपी श्री आर.आर. झा एवं स्टेशन मास्टर श्री संतोष कुमार को अनुचित तरीके से बर्खास्त किया गया, जबकि उनके सभी कार्य नियमों और प्रावधानों के अनुरूप थे। AISMA ने बर्खास्त कर्मचारियों के साथ खड़े रहने और उन्हें कानूनी तथा आवश्यकतानुसार आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। बैठक में स्टेशन अधीक्षक पूर्णिया, कसबा, जलालगढ़, कुसियार गांव और बथनाहा के पदाधिकारी एवं सदस्य मुन्ना कुमार, मनीष कुमार, संजीव कुमार साह समेत अन्य उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon