बाड़मेर राज. : अखिल राजस्थान अचलगच्छ संघ के स्नेह-मिलन समारोह आयोजन पर चर्चा व विचार-विमर्श को लेकर बुधवार को स्थानीय श्री गुणसागरसूरि साधना भवन, बाड़मेर में अखिल राजस्थान अचलगच्छ संघ अध्यक्ष रतनलाल वडेरा एवं बाड़मेर अचलगच्छ संघ अध्यक्ष दुर्गादास पड़ाईयां के नेतृत्व में बैठक आयोजित हुई।
अखिल राजस्थान अचलगच्छ संघ के प्रचार मंत्री मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि राजस्थान अचलगच्छ संघ की सक्रियता व विभिन्न गतिविधि आयोजन को लेकर बुधवार को श्री गुणसागरसूरि साधना भवन में एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक का आगाज नवकार जाप व परमात्मा स्मरण से हुआ। तत्पश्चात बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अचलगच्छ संघ के स्नेह-मिलन समारोह को लेकर अपने-अपने सुझाव देते हुए आगामी मार्च माह की 15 तारीख को श्री आर्य गुण गुरूकृपा जैन तीर्थ रामजी का गोल में राजस्थान अचलगच्छ संघ का स्नेह-मिलन समारोह का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।
अखिल राजस्थान अचलगच्छ संघ अध्यक्ष रतनलाल वडेरा ने कहा कि राजस्थान अचलगच्छ संघ में सक्रियता व जागरूकता को लेकर कार्य करने की जरूरत है। जिस कड़ी में हम सब को मिलकर संघ हित में आगे आकर कार्य करना होगा। वडेरा ने कहा कि स्नेह-मिलन के माध्यम से हम सब एक स्थान पर एकत्रित होकर संघ के हित व उन्नयन को लेकर विचार-विमर्श कर सकेंगे। संघ के सभी सदस्यों में संघ के प्रति जागृति लाना बहुत जरूरी है।
इस बैठक में अखिल राजस्थान अचलगच्छ संघ रतनलाल वडेरा, बाड़मेर अचलगच्छ संघ अध्यक्ष दुर्गादास पड़ाईयां, नाकोड़ा ट्रस्टी गौतम सिंघवीं, श्रीमती उषा जैन, बाबुलाल वडेरा, हंसराज कोटड़िया, वीरचन्द वडेरा, मांगीलाल गोठी, बाबुलाल श्रीश्रीमाल, मेवाराम सिंघवीं, मुकेश बोहरा अमन, सम्पतराज सिंघवी, जेठमल वडेरा, पवन सिंघवीं, मुकेश बोहरा, सुरेश गोठी, विराग बोहरा, पवन बोहरा, दिनेश बोहरा, बंशीधर बोहरा, बाबुलाल श्रीश्रीमाल सहित महिला व युवा मण्डल के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।



