सार्वजनिक श्मशान स्थल की सफाई व समतलीकरण करने को लेकर नगर निगम ईओ को सौंपा आवेदन

सहरसा, अजय कुमार : नगर निगम क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित सबसे पुरानी सार्वजनिक शवदाह स्थल की साफ सफाई व जेसीबी से समतलीकरण कराने के लिए शहर वासियों ने नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को सामूहिक हस्ताक्षरित आवेदन देकर अनुरोध किया है।

दिए गए आवेदन में कहा है कि रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित शहर की सबसे पुरानी सार्वजनिक शमसान स्थल है। इस शवदाह स्थल का दाता रौनियार समाज है। इस श्मशान स्थल पर शव का दाह संस्कार तो किया जाता है, लेकिन साफ-सफाई एवं समतलीकरण नहीं होने से पश्चिम दिशा में बसे शहर वासियों को दाह संस्कार में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

इन लोगों का कहना है कि अगर शमसान भूमि की तत्काल साफ़- सफाई व समतलीकरण कर दिया जाय तो दाह संस्कार में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। आवेदन देने वालों में नीरज राम, सुशील झा, राजा स्वर्णकार, अरुण ठाकुर, अजय केशरी, संतोष गुप्ता, दीपक गुप्ता आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *