अररिया में किन्नर समुदाय की सामाजिक सुरक्षा और आजीविका संवर्धन को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

अररिया, प्रिंस कुमार : अररिया में किन्नर समुदाय को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने और उन्हें आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई अररिया शम्भू कुमार रजक की अध्यक्षता में किन्नर कल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में किन्नर समुदाय की प्रतिनिधि अनारकली ने समुदाय की प्रमुख समस्याओं और आवश्यकताओं को विस्तार से रखा, जिन पर सामाजिक सुरक्षा, सरकारी योजनाओं तक पहुँच और आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर गंभीरतापूर्वक चर्चा हुई।

सहायक निदेशक शम्भू कुमार रजक ने भरोसा दिलाया कि किन्नर समुदाय के हितों में सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे और विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस बैठक में सीडब्ल्यूसी सदस्यों, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अररिया, पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक और बाल कल्याण पदाधिकारी बबलू कुमार पाल सहित कई प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *