
JEE Main: अंकेश कुमार शुभम ने जेईई मेन में हासिल किया जिले में द्वितीय स्थान
पूर्णियाँ: JEE Main पूर्णियाँ जिले के माउण्ट जाँयन स्कूल के 2024-25 बारहवीं के छात्र अंकेश कुमार शुभम ने जेईई मेन की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं और जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया है। अंकेश के पिता श्री संजीव कुमार यादव की प्रेरणा से उसे इस सफलता में मदद मिली। विद्यालय के निदेशक श्रीमान् जोस डेनियल, प्राचार्या रीना अलबर्ट तथा सभी शिक्षकों ने उसे इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। अंकेश की सफलता से विद्यालय और उसके परिवार में हर्ष का वातावरण है।
Tags:
JEE Mainअंग इंडिया न्यूज़
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
Follow Me