ARARIA NEWS अररिया, 18 जनवरी: अररिया में आज भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा अध्यक्षों द्वारा संविधान गौरव अभियान के तहत कस्तूरबा विद्यालय, जयप्रकाश नगर में एक गोष्ठी और परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चांदनी सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के अररिया जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा और अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष गंगा ऋषि देव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि कैसे कांग्रेस सरकार ने बाबा साहेब को देश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने से रोकने की कोशिश की। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहेब के सम्मान में संविधान दिवस 26 नवंबर को प्रत्येक वर्ष मनाने का संकल्प लिया है।

भव्य आयोजन में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही, उनके योगदान को याद करते हुए पार्टी ने कई योजनाओं का जिक्र किया, जिनमें भीम एप का लांच और उनके 125वीं जयंती के अवसर पर ₹125 और ₹10 के सिक्कों की रिहाई शामिल हैं।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अररिया नगर अध्यक्ष संजय अकेला, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, रानीगंज नगर अध्यक्ष आलोक भारती, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष संजीव कुमार पासवान, महिला मोर्चा की महामंत्री ज्योति भगत, नम्रता सिंह, सुजाता कनौजिया और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *