ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की फारबिसगंज नगर टीम ने विभिन्न बूथों पर एकत्रित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें संस्करण को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री ने ‘प्रतिभा सेतु’ पोर्टल का विशेष रूप से उल्लेख किया, जहाँ 10,000 से अधिक प्रतिभाशाली युवाओं का डेटा उपलब्ध है। ये वे युवा हैं जो सरकारी सेवाओं में अंतिम चयन से वंचित रह गए।

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस पहल से निजी संस्थानों को योग्य युवाओं तक पहुँचने और उन्हें रोजगार प्रदान करने में मदद मिलेगी।उन्होंने यह भी बताया कि जर्मनी का एक खिलाड़ी भारत की एक पहल से जुड़ने का इच्छुक है, जो भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में वृद्धि का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि आज भारत न केवल प्रतिभाओं की पहचान कर रहा है, बल्कि उन्हें एक उचित मंच भी प्रदान कर रहा है, यही कारण है कि दुनिया आज भारत की ओर आशा और विश्वास से देख रही है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *