Purnia News: राहुल गांधी के जन्मदिन पर जिला कांग्रेस कमिटी ने समाजसेवा के विविध कार्यक्रम आयोजित किए

पूर्णिया: Purnia News राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा समाज की सेवा और सद्भाव फैलाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने की। कार्यक्रम कांग्रेस भवन गोकुल कृष्ण आश्रम में केक काटकर और शुभकामनाएं देकर शुरू हुआ, जिसके बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Purnia News

इसके अलावा जिलाध्यक्ष ने मेडिकल कॉलेज पूर्णिया का दौरा कर मरीजों से मुलाकात की और फल वितरित किए। सेवा के अंतर्गत दलित बस्तियों में खाद्य सामग्री पहुंचाई गई तथा स्थानीय स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को शैक्षणिक सामग्री बांटी गई। जिला अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने इस मौके पर कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन को सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में मनाकर उनकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *