मोरंग में एम्बुलेंस से गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 480 किलो नशीला पदार्थ जब्त

अररिया, प्रिंस कुमार : भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में नेपाल पुलिस ने मोरंग जिले के जोगबनी सीमा क्षेत्र में एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए एम्बुलेंस के जरिए हो रही गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर बेलबारी–केराबारी इलाके में की गई चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक एम्बुलेंस को रोका, जिसमें मरीज की जगह हटाकर छिपाए गए 16 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन करीब 480 किलो बताया गया है।

रात के समय रोकने पर तस्करों ने एम्बुलेंस से भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी और वाहन को काबू में लिया गया। इस कार्रवाई में धनकुटा जिले के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिले हैं और मामले की गहन जांच जारी है। घटना के बाद सीमा क्षेत्र में निगरानी और सख्त कर दी गई है, खासकर आपातकालीन वाहनों की जांच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *