ARARIA NEWS : बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर डीएम ने फारबिसगंज प्रखंड के क्षेत्र का किया निरीक्षण

ARARIA NEWS, प्रिंस(अन्ना राय) : संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारी को देखते हुए अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार द्वारा फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत पिपरा, शाहबाजपुर सहित ओसरी घाट एवं कामत घाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की और स्थानीय अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने तटबंधों की स्थिति, राहत एवं बचाव सामग्री की उपलब्धता तथा सुरक्षित स्थलों की पहचान जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्होंने उनकी समस्याएं भी सुनी और भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ पूर्व सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूरा किया जाये ताकि किसी भी संभावित खतरे से आमजन को सुरक्षित रखा जा सके। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज, डीएसपी फारबिसगंज, संबंधित सभी तकनीकी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित आपदा प्रबंधन के अधिकारी सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *