ARARIA NEWS : सेवानिवृत्त अधिकारी विमल कुमार मंडल जदयू में शामिल, नीतीश के ‘अति पिछड़ा’ कार्यों की सराहना की

ARARIA NEWS, प्रिंस(अन्ना राय) : बिहार प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी विमल कुमार मंडल ने जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। मधुबनी जिले के दुर्गीपट्टी में स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की उपस्थिति में अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी का दामन थामा।इस मौके पर विमल कुमार मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अति पिछड़ा समाज के लिए काफी सराहनीय कार्य किया है।

उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद वह तीन-चार साल तक यूं ही भटकते रहे, लेकिन अब उन्हें लगता है कि अति पिछड़ा समाज के लिए काम करने वाले नीतीश कुमार के समर्थन में अपना योगदान देना ज़रूरी है। जदयू की सदस्यता ग्रहण करने पर विधायक विद्यासागर केसरी, जदयू नेता रमेश सिंह, संचिता मंडल, पवन मिश्रा, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मंटू सहित कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विमल कुमार मंडल का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *