ARARIA NEWS/ प्रिंस(अन्ना राय) : निगरानी विभाग की टीम ने अररिया के रानीगंज में बीडीओ रितम कुमार और उनके कार्यालय के अकाउंटेंट आदित्य प्रियदर्शी को 15 लाख रुपये के योजना में दस प्रतिशत घुस लेते हुए मंगलवार की देर रात को किया गिरफ्तार । बताया जा रहा है की पटना की निगरानी टीम के डीएसपी चंद्रभूषण कुमार के नेतृत्व में निगरानी विभाग के दस सदस्यीय टीम ने रानीगंज बीडीओ के आवास में बीडीओ रितम कुमार व उनके उनके कार्यालय के अकाउंटेंट आदित्य प्रियदर्शी को 15 लाख रुपये के सरकारी योजना में 10 प्रतिशत के हिसाब से एक लाख पच्चास हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों दबोचा। वही इस संदर्भ में निगरानी विभाग के डीएसपी चंद्रभूषण ने बताया कि रानीगंज के उप प्रमुख कलानंद सिंह व उनके सहयोगी शम्भू यादव के द्वारा 15 लाख रुपये के किसी सरकारी योजना में बतौर नजराना डेढ़ लाख रुपये मांगी गई थी। इसकी सूचना निगरानी विभाग को दिया गया। इसके बाद निगरानी डीएसपी चंद्रभूषण कुमार के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम गठित किया गया। इसके बाद मंगलवार की देर रात को रानीगंज बीडीओ रितम कुमार के आवास पर निगरानी की टीम ने धावा बोलकर डेढ़ लाख रुपये लेते रंगे हाथों बीडीओ व उनके कार्यालय के अकाउंटेंट आदित्य प्रियदर्शी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। वही निगरानी के डीएसपी चंद्रभूषण ने बताया कि पैसे बरामद किये गए है।











Leave a Reply