Bihar Election 2025: जानकीनगर में फर्जी वोटिंग का प्रयास, तीन युवक दूसरे के दस्तावेजों के साथ पकड़े गए

पूर्णिया: Bihar Election 2025 पूर्णिया पुलिस ने 11 नवंबर 2025 को जानकीनगर थाना क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर दोपहर करीब 3:30 बजे तीन युवकों—एजाज आलम (25), अरशद (28) और आबिद आलम (22)—को फर्जी मतदान के प्रयास में पकड़ा, जो अन्य मतदाताओं के पहचान पत्रों के साथ वोट डालने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दस्तावेज जब्त किए और तीनों के खिलाफ निर्वाचन आयोग के नियमों व आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने जनता से अपील की है कि ऐसे कृत्यों से दूर रहें, क्योंकि पूर्णिया पुलिस असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रख रही है और चुनाव को निष्पक्ष, भयमुक्त व पारदर्शी बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *