मुकेश अमन/ बाड़मेर (राज.)
थार नगरी बाड़मेर में संयम रत्ना, मालू परिवार की कुलदीपिका मुमुक्षु कुमारी सन्तोष मालू की भगवती दीक्षा की अनुमोदना में प. पू. गुरू-भगवन्तों की पावन निश्रा में 13 फरवरी 2026 शुक्रवार से मोक्ष मार्ग स्थित कोटड़िया ग्राउण्ड में त्रि-दिवसीय संयम अनुमोदना महोत्सव का भव्य आयोजन होगा।
संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि शाः रतनलाल धनराज पूनमचन्दजी मालू परिवार की ओर से 13 से 15 फरवरी तक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। प्रथम दिवस 13 फरवरी को प्रातः 7:30 बजे शक्रस्तव महाभिषेक, 11:00 बजे हल्दी व केसर छांटना, सायं 5:00 बजे निवास से बन्दौली व महाआरती तथा रात्रि में “आपकी अदालत” में संसार वर्सेज संयम विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। सभी कार्यक्रम कोटड़िया ग्राउण्ड में होंगे, जिसमें जैन समाज के बंधु, माताएं-बहिनें आमंत्रित हैं।
जिनशासन विहार सेवा ग्रुप के अध्यक्ष मुकेश मालू ने बताया कि मुमुक्षु कुमारी सन्तोष मालू की भगवती दीक्षा आगामी 05 मार्च को जैसलमेर में प. पू. खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवन्त श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वरजी मसा. के करकमलों से ऐतिहासिक चादर महोत्सव में संपन्न होगी।



