Bihar Chunav 2025: बिहार दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, चुनावी तैयारियों पर महागठबंधन के नेताओं से करेंगे चर्चा

पटना: Bihar Chunav 2025 बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज यानी 19 अप्रैल से दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रहे हैं। खड़गे का यह दौरा आगामी चुनाव को लेकर बेहद अहम माना जा रहा है। वे बक्सर में आयोजित ‘जय बापू-जय भीम-जय संविधान’ कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसे पार्टी के एससी प्रकोष्ठ ने आयोजित किया है। इसके बाद वे पटना में होने वाली कांग्रेस की रणनीतिक बैठकों में हिस्सा लेंगे।

इस दौरे के दौरान खड़गे संविधान सुरक्षा कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही महागठबंधन की दूसरी बैठक से पहले पार्टी नेताओं से सीट बंटवारे और चुनाव रणनीति को लेकर मंथन करेंगे। बापू सभागार में 20 अप्रैल को होने वाले सम्मेलन में उनकी मौजूदगी तय है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की है और पार्टी नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे साफ है कि कांग्रेस इस बार बिहार चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंकने के मूड में है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon