बिहार ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025: 24 से 26 दिसंबर तक शेखपुरा में भव्य आयोजन

पूर्णिया: बिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में पहली बार आयोजित होने वाली “1st बिहार ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2025” का भव्य आयोजन 24 से 26 दिसंबर 2025 तक शेखपुरा के सेंट मैरीज़ इंग्लिश स्कूल में होगा। इस प्रतियोगिता में पूरे बिहार के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी युवा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में WT नियमों के अनुसार क्योरुगी, पूम्से और फ्रीस्टाइल में विभिन्न आयु वर्गों (सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर) में मुकाबले होंगे। पंजीकरण शुल्क क्योरुगी के लिए ₹1000 (लॉजिंग-फूड सहित ₹1200), पूम्से/फ्रीस्टाइल के लिए ₹1000 (लॉजिंग-फूड सहित ₹1800) निर्धारित है। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, कोच और अभिभावकों से अपील की है कि समय पर पंजीकरण करवाएं और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *