बिहार पंच सरपंच संघ ने भरी हुंकार, 24 अगस्त को करेंगे पटना कूच, विभिन्न मार्ग होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पर किया प्रदर्शन

सहरसा, अजय कुमार : बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ का जिला कन्वेंशन जिला पार्षद आवास परिसर में हुई, जिसकी जिला अध्यक्ष रूपम कुमारी ने किया। तथा मंच संचालन जिला संरक्षक भूपेंद्र यादव एवं मीडिया प्रभारी सरवन पोद्दार ने किया।कन्वेंशन को संबोधित करते हुए पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगड़िया जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने 24 अगस्त को बापू सभागार पटना में आयोजित स्थानीय निकाय त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि महासंघ का महासम्मेलन में अधिक संख्या में भाग लेने का अपील किया।स्थानीय निकाय त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि महासंघ के प्रदेश सहसंयोजक किरण देव यादव ने कहा कि 2001 ई से पेंशन चालू करने, पंचायती राज आयोग का गठन करने, एमएलसी चुनाव का वोटर बनाने, सर्व सुविधा संपन्न करने, सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अधिकार देने, लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों का राजनीतिक भागीदारी देने, सरल प्रक्रिया से लाइसेंसी हथियार निर्गत करने, प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला हत्या झूठा मुकदमा पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर महासम्मेलन किया जा रहा है।

उक्त सम्मेलन स्थानीय प्रतिनिधियों का सरकार के समक्ष शक्ति प्रदर्शन होगा। उक्त सम्मेलन प्रतिनिधियों के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा।श्री यादव ने कहा कि जो पेंशन का बात करेगा, जो स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों के हित की बात करेगा – वह बिहार में राज करेगा, अन्यथा पेंशन नहीं तो वोट नहीं, नारों को बुलंद किया जाएगा। श्री यादव ने कहा कि एमएलए एमपी मंत्री पेंशन लेना बंद करें अन्यथा स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों को भी पेंशन चालू करें सरकार।जिला परिषद के डिप्टी चेयरमैन धीरेन्द्र यादव ने कहा कि आंदोलन को तेज करने में तन मन धन न्यौछावर करने को तत्पर हैं। मांगो को लेकर हरसंभव संघर्ष जारी रहेगा। कहां की वाजिब हक हकूक अधिकार लेकर रहेंगे।बैठक में जिला संयोजक विनोद यादव, सरपंच लाल बहादुर शाह, सतेंद्र सिंह, रविकांत, विजय यादव चंद्रमा देवी बे संतोषी विष्णु देवा कामत राम चंदर साह, निरंजन शर्मा विजेंद्र शर्मा रणवीर यादव खुशी लाल यादव कृष्ण कुमार यादव मुकेश राम आदि ने भाग लिया। सभी सरपंचों ने एक स्वर में एकजूटता का इजहार करते हुए पटना चलो,का नारा बुलंद किये। कन्वेंशन के पश्चात विभिन्न मार्गो से होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पर जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया गया तत्पश्चात जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया।धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक विनोद यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *