SAHARSA NEWS:वीर कुंवर सिंह फुटपाथ दुकानदार संघ ने मनाया स्ट्रीट वेंडर्स दिवस

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : वीर कुंवर सिंह फुटपाथ दुकानदार संघ द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स दिवस के अवसर पर वीर कुंवर सिंह चौक पर सोमवार को वेंडर्स दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर कुंवर सिंह फुटपाथ दुकानदार संघ के शंकर कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करे भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य कामरेड ओमप्रकाश नारायण ने कहा कि आज का दिन फुटपाथ दुकानदारों के लिए महत्वपूर्ण दिन है। आज ही के दिन फुटपाथ जीविका संरक्षण कानून बना और लागू हुआ। फुटपाथ दुकानदारों के हित के लिए लगातार संघर्ष में भागीदारी देने व फुटपाथ के अधिकार को दिलाने के लिए कृत संकल्पित रहने की बात कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद उपाध्यक्ष राजद के प्रदेश महासचिव धीरेंद्र यादव ने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों के अधिकार की लड़ाई में साथ रहेंगे। फुटपाथ दुकानदारों को यदि कोई बिना बसाए उजाड़ने की कार्यवाही करता हैं तो हम आपके संघर्ष में साथ है।

SAHARSA NEWS; वीर कुंवर सिंह फुटपाथ दुकानदार संघ के चंचल सिंह ने कहा कि नगर परिषद के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश राम के द्वारा सात वेंडिंग जोन का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ था जिसमें वीर कुंवर सिंह चौक पर बस स्टॉप से पूरब सुपर मार्केट के दक्षिणी गेट सड़क के पश्चिम तक नापी भी हुआ था लेकिन आज तक वेंडिंग जोन का बोर्ड नहीं लगा। फुटपाथ दुकानदार नेता सुरेंद्र कुमार ने कहा कि सभी सार्टिफिकेट प्राप्त दुकानदारों को हटाने से पहले बसाने की कार्यवाही हो। कार्यक्रम को वीर कुंवर सिंह फुटपाथ दुकानदार संघ के चंचल सिंह रामप्रवेश सिंह उर्फ बबलू, सुरेंद्र यादव, गुड्डू सिंह, मनीष सिंह, हसीना खातून माला कुमारी, आशा देवी, धनमा देवी, अनिल कुमार, बाबुल खान, मो. तनवीर, मो. आसिफ, मो. सदरे, भूषण, सिकेन्दर साह, एटक नेता प्रभुलाल दास, मनोज साह, दिलीप कुमार ठाकुर, मो. मोजाहिद, रंजीत दास, सुधीर सिंह, भूपेन्द्र मुखिया, विपुल चौधरी, पन्नेलाल मुखिया मो. छेदी, रंजन साह सहित कई वीर कुंवर सिंह फुटपाथ दुकानदार संघ के कई दुकानदार मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें। हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर